Udayprabhat
खेलखेलखेलदेश

 इन दिनों न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है

Virat Kohli इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क में हैं। उनके साथ बीवी अनुष्का शर्मा  और उनके बच्चे वामिका व अकाय भी हैं। इस वक्त न्यूयॉर्क से अनुष्का विराट और वामिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में सबसे ज्यादा ध्यान स्टार कपल की नन्ही परी वामिका ने खींचा। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

इन दिनों न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ न्यूयॉर्क में हैं। मैच और प्रैक्टिस से फुरसत मिलने के बाद क्रिकेटर अपनी फैमिली को टाइम देना नहीं भूल रहे हैं। इस बीच न्यूयॉर्क के एक होटल से उनका अपनी बेटी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा  चाहे लाख लाइमलाइट से दूर रहें, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं से उनकी कैंडिड फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो ही जाते हैं। इन दिनों स्टार कपल की नन्ही परी वामिका  इंटरनेट पर अपनी क्यूटनेस से कहर ढहा रही हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को शादी के चार साल बाद एक बेटी का स्वागत किया था। वामिका के जन्म को 3 साल हो गये हैं, लेकिन इसके बावजूद कपल अपनी लाडली को लाइमलाइट से दूर रखता है। दोनों बेटी की तस्वीरें भी कम ही शेयर करते हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया पर उनकी लाडली की कैंडिड फोटोज या वीडियो सामने आते ही धूम मचा देते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसी साल फरवरी में दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अकाय है। वामिका की तरह कपल ने अकाय को भी लाइमलाइट से दूर रखा है।
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “कुछ दिन पहले टीम होटल में विरुष्का और वामिका स्पॉट हुए थे।” तीन साल की वामिका की क्यूट वॉक ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, “उसका क्यूट वॉक।” एक और यूजर ने कहा, “बहुत क्यूट।” कुछ ने वामिका के क्यूट बाल को नोटिस किया। इस तरह लोग क्यूट वामिका पर प्यार लुटा रहे हैं।विराट कोहली के फैन पेज से शेयर किये गये एक वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी नन्ही परी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment