रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पुष्टि कर दी है कि बतौर खिलाड़ी यह आईपीएल में उनका आखिरी सीजन होगा। दिनेश कार्तिक मौजूदा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी काफी बेहतर है। कार्तिक ने मजाक-मजाक में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को लताड़ भी लगा दी। दिनेश कार्तिक ने कहा, ”मुझे यकीन है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैं क्यों वादा नहीं कर सकता, मुझे नहीं पता। इंसान का दिमाग काफी घूमता रहता है।”दिनेश कार्तिक को उम्मीद है कि वो अपने करियर का अंत बेहतर प्रदर्शन के साथ करेंगे। आरसीबी के इस समय हाल बुरे हैं। आरसीबी ने अब तक आईपीएल 2024 में 5 मैच खेले, जिसमें केवल एक जीत हासिल की। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर काबिज है।कार्तिक ने आगे कहा, ”पिछले साल विश्व कप में एक व्यक्ति जो मुझे बाहर कराना चाहता था, वो नासिर हुसैन थे। आपने मेरा एक इंटरव्यू किया और मेरी पीठ पर छुरा घोप दिया। हमें हेडलाइन मिली कि ऋषभ पंत कहां है? तो मेरे साथ अच्छा बनने की कोशिश ना करें। 10 मैचों के बाद वो संभवत: मुझे कॉल करके कहेंगे कि मैंने एक सेकंड सोचा कि आपने अच्छी बल्लेबाजी की। बहरहाल, सच्चाई यह है कि मेरी शुरुआत अच्छी रही।”कार्तिक ने नासिर हुसैन को निशाना बनाते हुए कहा, ”नासिर आप भेड़ के भेष में बाघ हो। आपने जो कहा, उसके एक भी शब्द पर मुझे भरोसा नहीं। नासिर मुझे व्यक्ति, खिलाड़ी, विकेटकीपर या किसी भी रूप में पसंद नहीं करते हैं। दिनेश कार्तिक इस समय कमेंट्री भी कर रहे हैं और ऐसे में उन्होंने कहा कि दोनों को संतुलित करना मुश्किल है। इसलिए क्रिकेट छोड़ने का सही समय है
