Udayprabhat
देहरादून

मसूरी में आवारा कुत्तों से जफर हॉल की जनता परेशान, दो दर्जन से अधिक शिकार

देहरादून: मसूरी के कुलड़ी क्षेत्र के जफर हॉल क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से क्षेत्र की जनता परेशान इस क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने करीब दो दर्जन लोगों को काट दिया है. वह चुपचाप बैठा रहता है वह किसी आदमी के आने पर अचानक झपट जाता है लेकिन नगर पालिका ने अभी तक जनता को आवारा कुत्तों से निजात नहीं दिलाई है. कुल क्षेत्र के निवासी पूर्ण जुयाल देवेंद्र न्यायालय विमल नवानी सहित अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कुत्ते के आतंक से क्षेत्र की जनता परेशान है तथा बच्चों को घर से बाहर आना मुश्किल हो गया है. ऐसे में कब किसको काट देता है पता नहीं चलता जबकि कई बार नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जा चुका है व पालिका ने टीम भी भेजी लेकिन कुत्ता हाथ नहीं आ पा रहा है जिससे लोगों में भय का वातावरण है. नगरपालिका स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कुत्ते मुंह मार नहीं करते हैं लेकिन पकड़कर उसे आवारा पशु गृह में रखा है. फिर भी जनता को इस समस्या से निजात दिलाने में सफल नहीं हो पा रही नगर पालिका के प्रति में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है. लोगों का कहना है कि इसी तरह कुत्तों का आतंक बढ़ता रहा तो आने जाने वालों का चलना बहुत मुश्किल हो जाएगा जिस पर समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग की होगी.

Leave a Comment