Udayprabhat
देहरादून

फरवरी महीने में आयोजित होगी सीधी भर्ती परीक्षा : डीजीपी

देहरादून| आज अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक(Ashok Kumar DGP), उत्तराखण्ड(Uttarakhand) की अध्यक्षता में प्रमोशन एवं सीधी भर्ती परीक्षा की कार्ययोजना के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक मीटिंग आयोजित की गई. मीटिंग के बाद डीजीपी ने बताया कि आपसी विचार विमर्श के बाद नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस एवं पीएसी संवर्ग के कर्मियों की उपनिरीक्षक रैंकर्स परीक्षा एवं प्रान्तीय योग्यता परीक्षा (मुख्य आरक्षी) को सम्भावित फरवरी में आयोजित करने पर सहमति बनी है. परीक्षा के तुरंत बाद सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने पर भी निर्णय लिया गया है.

Leave a Comment