Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

आज यानी मंगलवार को तीसरी बार नामाकंन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी सीट से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी सीट से आज यानी मंगलवार को तीसरी बार नामाकंन करेंगे। पीएम मोदी के नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री और 16 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री व एनडीए के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। जब मोदी पहली बार सांसद बन भाजपा की संसदीय बैठक में शामिल हुए थे तब भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने ऐसा क्‍या कहा था कि वो मोदी भावुक हो गए थे…

साल 2024 में नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी से चुनाव लड़े थे और भारी बहुमत से चुनाव जीतकर देश के प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद मोदी साल 2019 में वाराणसी से दोबारा सांसद चुने गए और दोबारा पीएम पद की शपथ। आज काशी से पीएम मोदी तीसरी बार नामांकन दायर कर रहे हैं।
भाजपा की संसदीय बैठक चल रही थी। लालकृष्ण आडवाणी बैठक को संबोधित कर चुके थे, लेकिन जैसे ही नरेंद्र मोदी ने बोलना शुरू किया तो वो बोले- ‘आडवाणी जी ने एक शब्द का प्रयोग किया, मैं प्रार्थना करता हूं कि वो उस शब्द को उपयोग न करें। इसके बाद वह भावुक हो गए और रो पड़े।’ पार्टी मीटिंग में सब अचंभित हो गए। फिर मोदी ने पानी पिया और आंसू पोंछे और बोलना शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा- ”आडवाणी जी कहा कि नरेंद्र भाई ने कृपा की। मेरा आडवाणी से निवेदन है कि वो दोबारा ऐसा न कहें कि मैंने कृपा की। जैसे भारत मेरी मां है, वैसे ही भाजपा भी मेरी मां है। क्‍या मां की सेवा कभी कृपा हो सकती है? बेटा कभी मां पर कृपा नहीं कर सकता है। बेटा केवल समर्पित भाव से सेवा कर सकता है।

Leave a Comment