Udayprabhat
राजनीतिराज्य

कंगना ने कहा कि राहुल गांधी की बातों का कोई मतलब नहीं होता

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी की बातों का कोई मतलब नहीं होता है। वो बिना सेंस की बातें करते हैं। कंगना ने कहा कि उनके बारे में एक बात सबसे निंदनीय है कि वो देश के लिए गलत शब्द इस्तेमाल करते हैं। कंगना ने आज सदन की कार्रवाई में जाने से पहले कहा कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी चीजों की रिपोर्ट ली है और आश्वासन दिया है कि राहत कोष के माध्यम से और अधिक मदद प्रदान की जाएगी। मैं भी विभिन्न मंत्रियों से मिलकर यथासंभव मदद मांगूंगी।
भाजपा सांसद ने इसी के साथ हिमाचल के मंडी में बादल फटने के बाद आई तबाही पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों का जीवन कठिन है। हर साल ऐसी त्रासदियां आती हैं और हिमाचल प्रदेश के लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंचाती हैं।
कंगना ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जैसा कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अपने फायदे के लिए देश को टुकड़ों में तोड़ने की है, वो एकदम सही है। उन्होंने कहा कि यह बात पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से चली आ रही है।

Leave a Comment