अखिलेश यादव ने मेरठ में फिर से अपना प्रत्याशी बदला अतुल प्रधान का टिकट काटकर सुनीता वर्मा को टिकट देकर उन्होंने एक नया दाव खेला है। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर दो सप्ताह पहले भानु प्रताप का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया था भानु प्रताप को बाहरी बताते हुए पार्टी के पदाधिकारी ने विरोध किया कुछ ने तो त्यागपत्र भी दे दिया बाद में यह सब नेता मिलकर लखनऊ गए और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने अपना पक्ष रखा बुधवार को अतुल ने नामांकन भी दाखिल कर दिया था फिर बाद में अखिलेश यादव ने फिर से प्रत्याशी बदल दिया और पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को लोकसभा सीट का प्रत्याशी घोषित कर दिया अतुल प्रधान का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो निर्णय है उनको वह स्वीकार है साथ ही साथ अतुल ने अपने त्यागपत्र को लेकर चल रही बातों को अफवाह बताया है।
