ओटीटी पर जितेंद्र कुमार पंचायत 3 के साथ पहले से ही धमाका मचा रहे हैं। अब कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन से एक बार फिर वह अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाते नजर आ रहे हैं। शो का तीसरा सीजन रिलीज किया जा चुका है जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। कोटा फैक्ट्री 3 में एक बार फिर जीतू भैया बनकर जितेंद्र कुमार लौटे हैं।ओटीटी पर ‘कोटा फैक्ट्री 3’ की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। इसी के साथ ट्रेलर की झलक भी सामने आ चुकी है। अपने ‘जीतू भैया’ को देख एक बार फिर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। राजस्थान के कोटा पर आधारित ये वेब सीरीज, NEET – JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के संघर्ष और मेहनत को दिखाती है, जिसमें ‘जीतू भैया’ का भी हाथ है।
नेटफ्लिक्स ने इस महीने की अपनी मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री 3’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। ‘पंचायत 3’ के सचिव जी अब कोटा में आईआईटी कोचिंग सेंटर की कमान संभालते नजर आएंगे। ‘सचिव’ से ‘टीचर’ तक का सफर तय कर चुके जितेंद्र कुमार ‘कोटा फैक्ट्री 3’ में एक बार फिर ‘जीतू सर’ नहीं ‘जीतू भैया’ बन कर सामने आए हैं। नेटफ्लिक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए ट्रेलर पर कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि इसे देख उनकी आंखों में आंसू आ गए।
एक अन्य ने कमेंट किया, ‘कोटा के अगले सीजन के लिए अपनी एक्साइटमेंट नहीं रोक सकता। हमने पहले से ही एग्जाम ड्रामा का बहुत सारा स्ट्रेस देखा है।’ एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘ये सीजन रोंगटे खड़े कर देगा…NEET की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये शो हार्ड रियलिटी लेकर आएगा।’
ट्रेलर में स्टूडेंट्स की परेशानी, उनकी कन्फ्यूजन और भविष्य को लेकर टेंशन देखने को मिली है। TVF की मोस्ट लव्ड सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ के तीसरे सीजन का ट्रेलर देख फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। शो के एक फैन ने कमेंट किया, ‘ये टीवीएफ का शो है, कंटेंट की गारंटी ले सकता हूं।’
