जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन हो गया। अनिता गोयल लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। कोर्ट ने कुछ दिन पहले नरेश गोयल को सशर्त जमानत दी थी। वह बड़े समय से कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रही थी। कुछ दिन पहले नरेश गोयल को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। गोयल ने कोर्ट में गुहार लगाई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। अनीता गोयल का अंतिम संस्कार आज मुबंई में होगा। नरेश गोयल ने 6 महीने पहले जमानत याचिका दायर की थी। बंबई उच्च न्यायलय ने नरेश गोयल को 2 महीने की अंतरिम मेडिकल बेल दिया है। कोर्ट ने नरेश गोयल को मुंबई से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा कोर्ट ने जमानत राशि के तौर पर 1 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है।
अनीता गोयल के आखिरी समय में नरेश गोयल उनके साथ थे। अनीता गोयल का अंतिम संस्कार आज मुंबई में होगा। नरेश गोयल के दो बच्चे नम्रता और निवान गोयल हैं। बता दें कि नरेश गोयल खुद कैंसर से जूझ रहे हैं।
इस महीने के शुरुआत में नरेश गोयल ने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। नरेश गोयल मनीलॉड्रिंग केस में जेल में बंद थे।