नगर पालिका जोशीमठ ने प्लास्टिक कचरे को बनाया आय का साधन
जोशीमठ चमोली चारधाम यात्रा मार्ग से एकत्रित प्लस्टिक कचरे से प्राप्त की 1 करोड़ दो लाख की आय
पहाड़ों के लिये आफत बन रहे प्लास्टिक कचरे को जोशीमठ नगर पालिका ने आय का साधन बना लिया है। यहां पालिका प्रशासन ने चार धाम यात्रा मार्ग से इन दिनों 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर लिया है। जबकि वर्तमान तक कचरे का विपणन कर 1 करोड़ दो लाख की आय आर्जित कर ली है।
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी यात्रा के मुख्य पड़ाव जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई का जिम्मा नगर पालिका परिषद जोशीमठ संभाले हुए है। ऐसे में यहां पालिका की ओर से नगर के साथ ही यात्रा मार्ग पर बिखरे प्लस्टिक कचरे को आय का साधन बना लिया है। पालिका प्रशासन के अनुसार यात्रा मार्ग से उन्होंने एक माह में कुल ढाई लाख से अधिक शीतलपेय की बोतलें एकत्रित कर ली है। जबकि अन्य प्लास्टिक कचरे को मिलाकर करीब तीन टन से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया है।
