Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

बड़ी मशक्कत के बाद, पिंजरे में फंसा गुलदार

बड़ी मशक्कत के बाद, पिंजरे में फंसा गुलदार

नजीबाबाद
नारायणपुर रतन गांव में गुलदार के दिखाई देने के कारण पिछले एक महीने से दहशत का माहौल बना हुआ था। गुलदार की दहशत के कारण बहुत से ग्रामीण अपने खेतो में काम करने के लिए भी नहीं जा पा रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकडने की गुहार लगाईं थी। वन विभाग की टीम ने करीब एक महीना पहले गुलदार को पकडने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था। लेकिन गुलदार हाथ नहीं आ रहा था, जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को लालच देने के लिए पिंजरे में एक मुर्गी बंद कर दी थी। जिसके लालच में आकर गुलदार आज पिंजरे में फंस गया है। रविवार करीब 8:30 बजे मुर्गी फार्म स्वामी मा० याकूब अपने फार्म पर आ रहे थे तब उन्होंने देखा पिंजरे में गुलदार फंसा हुआ है तो उन्होंने ग्राम प्रधान इरफान को बताया। ग्राम प्रधान इरफान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने एस आई ललित मोहन , कांस्टेबल चंकिल और ध्यान सिंह होमगार्ड सलीम के साथ घटनास्थल पर भेजे। पुलिस टीम ने चेक किया तो गुलदार पिंजरे में फंसा हुआ था। ग्राम प्रधान इरफान अहमद नारायणपुर रतन ने वन विभाग को गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सुचना दी थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को अपने साथ ले गई।

Leave a Comment