Udayprabhat
राजनीतिराज्य

बिहार में इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों की खूब चर्चा

बिहार में इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों की भी खूब चर्चा हो रही है। इन नामों में पप्पू यादव, पवन सिंह, यूट्यूबर मनीष कश्यप और गुंजन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसी क्रम में मनीष कश्यप भी सुर्खियों में बने हुए हैं। मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपाऱण से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले निर्दलीय नेताओं ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने एक ऐसी बात बताई जिससे बिहार की सियासत तेज हो गई है। मनीष कश्यप ने बताया कि आखिर उनका टिकट क्यों कटा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कई अंदर की बात बता दी।  मनीष कश्यप  एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने कह दिया कि मनीष भैया एक समय आएगा कि आप प्रधानमंत्री बनेंगे। इसी पर मनीष कश्यप ने तुरंत शख्स को रोक दिया। मनीष कश्यप ने कहा कि यही बोलकर तो आप सबने टिकट कटवा दिया।
मनीष कश्यप  लगातार लोगों के बीच जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच मनीष कश्यप ने टिकट कटने के बारे में खुलकर लोगों को बता दिया। उन्होंने बता दिया कि आखिर क्यों उनका टिकट कटा?

मनीष कश्यप ने कहा जनता के दम पर अब चुनाव लड़ रहा हूं मनीष कश्यप ने कहा कि मैं किसी पार्टी के दम पर चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मुझे चंपारण की जनता चुनाव लड़ा रही है। मैं सांसद बनने के बाद गरीबों की एक-एक समस्या का समाधान करूंगा।
मनीष कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री बोलकर आपलोगों ने टिकट कटवा दिया, सारे नेता लोग भड़क गए। एक आदमी बोल रहा था कि मुख्यमंत्री मनीष भैया -मुख्यमंत्री मनीष भैया, बिहार के जितने मुख्यमंत्री दावेदार नेता थे  फिर मेरा टिकट कट गया। आप लोगों को पता ही है कि कौन सी पार्टी से टिकट मिलने जा रहा था। उनका इशारा भाजपा (BJP) की तरफ था।

Leave a Comment