सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एशा देओल का लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आया। एक्ट्रेस की लिप सर्जरी का दावा करते हुए यूजर्स ने उनके लुक को खराब बताया। एशा देओल का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, “एक समय था, जब एशा खूबसूरत लगती थीं। उनके साथ अब क्या हो गया है।” एक अन्य यूजर ने कहा, “लिप फिलर्स को बैन कर देना चाहिए।”
एशा देओल बॉलीवुड का जाना- माना नाम हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से गायब हो गई थीं। फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर लाइफ अपडेट शेयर करती थीं। अब एशा देओल ने अपने मथुरा विजिट के कारण ध्यान खींचा।
मथुरा से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया। जिसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उनके लिप सर्जरी कराने का दावा कर रहे हैं।एशा देओल की लिप सर्जरी पर कमेंट्स यही पर नहीं रुकें। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- “हद से ज्यादा फेशियल सर्जरी।” एक और यूजर ने कहा, “पता नहीं क्यों ये सेलेब्स अपनी बॉडी के चेंज करने की कोशिश करते हैं।” एक्ट्रेस के लिप जॉब पर बात करते हुए एक यूजर ने कहा, “लिप सर्जरी के बाद ये ठीक से बात भी नहीं कर पा रही है। एशा देओल (Esha Deol) कुछ समय पहले पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बनी हुई थी। शादी के 11 साल बाद तलाक की खबरों ने खूब ध्यान खींचा था। वहीं अब एक्ट्रेस अपने लुक के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। एशा देओल हाल ही में मथुरा पहुंचीं। जहां उनके साथ बहन अहाना देओल भी नजर आईं।
previous post
next post
