रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार कौन होगा? इसपर सस्पेंस खत्म हो गया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन नई लिस्ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो वहीं गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को पार्टी ने अमेठी से मैदान में उतारा है। रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में राहुल गांधी के आवास से रवाना हो गए हैं। राहुल आज रायबरेली से नामांकन दाखिल करेंगे।रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, “हम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी और हम चाहते थे कि हम सबके नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें… पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अमेठी-रायबरेली के गांव को राहुल गांधी जानते हैं… रायबरेली एक परंपरागत सीट है जहां हमेशा विकास का कार्य हुआ है, अमेठी में भी वही हाल है… मैं राहुल गांधी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं… इसका जबरदस्त असर आने वाले पांचों चरणों के चुनाव पर पड़ने वाला है।”
मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बेगमपेट हवाई अड्डे से एक विशेष उड़ान में रायबरेली के लिए रवाना हुए।
