Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

समृद्ध ग्राम से ब्लॉक, ब्लॉक से बनेगा समृद्ध प्रदेश : डीएम

समृद्ध ग्राम से ब्लॉक, ब्लॉक से बनेगा समृद्ध प्रदेश : डीएम

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए आवश्यक है कि ग्रामों में उत्पादित होने वाली सामग्री को चिन्हित कर उनको विदुर ब्रांड के आकर्षक पैकिंग के साथ बाजार में उतारा जाए ताकि उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने ब्लॉकों के उत्पदकों से सम्पर्क स्थापित कर, उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुविधा उपलब्ध कराएं तथा ग्राम स्तर पर उत्पादित होने वाली सामग्री का वाजिब दाम उपलब्ध कराने के लिए उनको गुणवत्ता और बाजार की मांग के अनुसार तैयार किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए ब्लॉक स्तरीय उत्पादों को गुणवत्तापरक उत्पादित करने के लिए कंपनियों से सम्पर्क स्थापित कर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कराएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तरीय औद्योगिक व मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों का क्लस्टर बनाएं तथा ऑनलाइन पोर्टल पर जनपद बिजनौर के उत्पादों की ब्रांडिंग की जाएगी जिससे गांव का निर्माता सीधे अपने प्रोडक्ट पोर्टल पर बेच सकेगा और बिचौलियों से भी प्रभावित नहीं होगा इसके लिए जो भी उसके उत्पाद है उसकी फोटो व विवरण उसके पास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समृद्ध ग्राम से समृद्ध ब्लॉक बनेगा और समृद्ध ब्लॉक से समृद्ध प्रदेश बनेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामों को स्मार्ट व ग्लोबल ग्राम बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भुमिका अदा करें और एक ब्लॉक-एक उत्पाद योजना को पूरे मनोयोग से आगे बढ़ाएं जिससे ग्राम की समृद्धि और स्वरोजगार को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, महा प्रबंधक उद्योग, उप कृषि निदेशक, डीसी एनआरएलएम, जिला कृषि अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी

Leave a Comment