Udayprabhat
राजनीतिराज्य

21 जून तक दिल्लीवालों को पानी नहीं मिला तो सत्याग्रह शुरू करूंगी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे दिल्ली के लोगों को पानी दिलवाने का आग्रह किया गया है। यदि 21 जून तक दिल्लीवालों को उनके हक का पानी नहीं मिलता है तो वह सत्याग्रह करने को मजबूर हो जाएंगी। 21 जून से वह अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी।
21 जून तक दिल्लीवालों को पानी नहीं मिला तो सत्याग्रह शुरू करूंगी…’, आतिशी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
भीषण गर्मी की वजह से दिल्ली में पानी की समस्या बढ़ गई है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने जल संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा
जल मंत्री ने कहा, “इस तरह से हरियाणा से 28 लाख लोगों के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण दिल्ली के लोग बहुत परेशान हैं। इनकी परेशानी दूर करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की गई। वह पानी देने को तैयार हैं। हिमाचल का पानी हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचेगा। हरियाणा वह पानी देने को भी तैयार नहीं है।”
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, “दिल्ली की क्षमता 1050 एमजीडी पानी की क्षमता है। इसमें से 613 एमजीडी हरियाणा से यमुना नदी में आता है। 18 जून को हरियाणा से 513 एमजीडी पानी कम आया। इस तरह से 100 एमजीडी पानी की कमी है। एक एमजीडी से 28500लोगों को पानी मिलता।”है। अगर 21 जून तक दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिला तो मैं सत्याग्रह करने को मजबूर हो जाऊंगी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में तीन करोड़ लोग रहते हैं। इसके लिए दिल्ली को 1050 एमजीडी पानी आवंटित किया गया है। हरियाणा में भी तीन करोड़ लोग रहते हैं और उसे 6050 एमजीडी पानी आवंटित है। यदि वह एक सौ एमजीडी पानी दिल्ली को देता है तो वह उसके कुल आवंटन का लगभग डेढ़ प्रतिशत है।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट जाकर 100 एमजीडी पानी के लिए गुहार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में जल संकट को स्वीकार किया है। इसके बावजूद हरियाणा पानी नहीं दे रहा है। आम आदमी पार्टी के विधायक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलने गए परंतु वह नहीं मिले। मंगलवार को दिल्ली सरकार के उच्च अधिकारी हरियाणा सरकार से मिलकर दिल्ली के लोगों के लिए पानी मांगने गए, लेकिन हरियाणा तैयार नहीं हुआ।”

Leave a Comment