50 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का डीसी गिरफ्तार
नूरपुर ब्लॉक प्रमुख कार्यालय से किया गया गिरफ्तार
बिजनौर
बिजनौर शिक्षा विभाग में मिड डे मील की आपूर्ति करने वाली संस्था से एनओसी देने के नाम पर 50 हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान के पति राशू चौहान को विजिलेंस की टीम ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय से रंगे हाथो गिरफ्तार किया है । राशू चौहान की गिरफ्तारी के समय ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान भी कार्यालय में मौजूद थी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर बरेली टीम द्वारा जनपद बिजनौर के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात जिला समन्वयक (मिड डे मील ) राशू चौहान पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी रामूरूपपुर थाना शिवाला कला जनपद बिजनौर को महाराणा प्रताप सेवा संस्थान मुरादाबाद जो मिड डे मील की आपूर्ति जनपद बिजनौर में करते थे, जिनके सुपरवाइजर धर्मेंद्र कुमार पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम खाई खेड़ा थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम द्वारा उसकी पत्नी आकांक्षा चौहान ब्लॉक प्रमुख नूरपुर जनपद बिजनौर के कार्यालय में गिरफ्तार किया जिसके बाद टीम राशू चौहान को अपने साथ बरेली ले गई । वहीं नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने इसे विपक्षियों की साजिश बताते हुए बताया कि उनका टेक्सटाइल्स का भी काम है, वह पैसे टाइल्स के लिए दिए गए थे।
