मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) की तरह अब उनका बेटा अरहान खान भी बॉलीवुड में नजर आने वाला है। काफी समय से अरबाज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी जल्द पापा और चाचा की तरह फिल्मों की दुनिया में कदम रखेंगे, लेकिन इससे पहले अरहान (Arhaan khan) अपने पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं।जब Malaika Arora से बेटे अरहान ने पूछा कब कर रही हैं शादी, एक्ट्रेस ने दिया हैरान करने वाला जवाब
। इस शो के अब तक कुछ एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। वहीं बुधवार को नया शो समाने आया जिसमें मलाइका अरोड़ा नजर आई । अब तक उनके इस शो में अरबाज और सोहेल खान नजर आए थे ।अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ काफी समय से जुड़ रहा है, लेकिन साल 2023 में इस कपल को लेकर खबरें आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इतना ही नहीं काफी समय से दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर भी शेयर नहीं की है, लेकिन कई बार दोनों को एक साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने अपनी 19 साल की शादी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। साल 2017 में इस कपल ने तलाक लिया था। तलाक के बाद भी दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
अब अरहान ने अपने पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ में रैपिड-फायर राउंड के दौरान अरहान मलाइका की शादी को लेकर सवाल किया। अरहान ने मलाइका से पूछा था कि वे किस डेट, वेन्यू और पर्सन के साथ शादी के बंधन में बंधेगी? इस पर मलाइका ने कहा था कि वह फिलहाल उन सवालों का जवाब नहीं दे सकती और उन्होंने इसके बजाय मिर्च खाना चुना। उन्होंने आगे कहा कि वह इस वक्त अपनी बेहतरीन जिंदगी जी रही हैं।
previous post
