Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

उपभोक्ताओं से एक्स्ट्रा पैसों की डिमांड करता है भागुवाला गैस एजेंसी का डिलीवरी बॉय

 

उदयप्रभात संवाददाता
भागुवाला

एचपी गैस एजेंसी(gas Cylinder) से डिलीवरी के दौरान डिलवरी बॉय अवैध वसूली करने पर आमादा है। प्रत्येक सिलेंडर की डिलीवरी पर डिलवरी बॉय अवैध रूप से अधिक पैसों की डिमांड कनैक्शन स्वामी से करता है। जिसके बाद से उपभोक्ताओं में भारी रोष है। कमाल बात ये है कि एजेंसी स्वामी से लाख शिकायत करने के बाद भी एजेंसी स्वामी डिलवरी बॉय पर नकेल कसने के बजाय उसकी तारीफ कर उसे बढ़ावा देने पर तुले है।
एचपी गैस एजेंसी भागुवाला वाला के कुछ उपभोक्ताओं ने अपने शोषण की जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी का डिलीवरी बॉय संजीव बुक किये गए सिलेंडरों की जब डिलीवरी करने आता है तो वह सुविधा शुल्क के रूप में ओर पैसो की डिमांड करता है , जिससे वह काफी परेशान हो गए है । कमाल बात ये भी है कि न केवाल एक उपभोक्ता बल्कि सैकड़ो उपभोक्ताओं ने यह शिकायत की है । वह बताते है कि उन्होंने उसकी शिकायत एजेंसी स्वामी से भी की परंतु आंखों पर पट्टी बंधे बैठे एजेंसी स्वामी को कुछ दिखाई देने को तैयार नही है। पीड़ितों ने कहा यदि एजेंसी स्वामी अपने कर्मचारी पर कोई एक्शन लेने को तैयार नही है तो जाहिर सी बात है कि कहीं न कहीं इसमे एजेंसी स्वामी का भी लालच छिपा है।

http://udayprabhat.co.in/election-alert-cm-trivendra-singh-rawat-sign-development-projects-for-state-departments-and-public-welfare/

 

Leave a Comment