गंगा व सहायक नदियों के संरक्षण को नाॅलेज एक्सचेंज एण्ड स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन सत्र आयोजित
राज्य मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उ.प्र. अरूण कुमार रहे वर्चुअली उपस्थित
मुरादाबाद
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया एवं जिला गंगा समिति मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों मुख्यतः रामगंगा एवं अरिल नदी के संरक्षण के लिए एक अर्ध दिवसीय नाॅलेज एक्सचेंज एण्ड स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में मुख्य रूप से सिंचाई एवं जल संसाधन , वन , भूजल , उद्योग , कृषि आदि विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मनरेगा सेल, केन्द्रीय जल आयोग आदि के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। निदेशक रिवर्स एण्ड वेटलैंडस् डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया नितिन कौशल एवं उनकी टीम के द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से रामगंगा एवं अरिल नदी के संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयास पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वन प्रभागीय अधिकारी सूरज सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी परवेज आलम, वनस्पति विज्ञान विभाग हिन्दु काॅलिज मुरादाबाद की प्रोफेसर डा.अनामिका त्रिपाठी एवं शरद कुमार सिंह मुख्य अभियंता (पूर्वी गंगा) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने नदी संरक्षण को पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर युवाओं को जोड़ने पर बल दिया।
