चांदपुर में बच्ची के कानो से कुंडल ले उड़ी लुटेरी महिला
बिजनौर
कोतवाली चांदपुर नगर मे घूम रही नकाब पोश महिला एक बच्ची के कानो से सोने की बालियां निकालकर फरार हो गई । जानकारी होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई । उधर बच्ची को ले जाते हुए महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदपुर नगर के मौहल्ला चाहसँग निवासी शानू की पत्नि के पास घर पर एक एक नकाबपोश महिला आई और आकर कहा कि वह उनकी बेटी की स्कूल टीचर की बहन है। फ्राड महिला ने बताया कि वह फ्री में ट्यूशन पढ़ाती है और गरीब बच्चियों को सरकारी कोर्स भी दिलाती है। उधर बातो ही बातो मे जानकारी बढ़ाकर लुटेरी महिला बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गई और महिला के झांसे में आई शानू की पत्नि ने अपनी दस वर्षीय बच्ची को महिला के साथ भेज भी दिया। बच्ची के जाने के दस मिनट बाद ही उसे अहसास हुआ कि अंजान महिला के साथ बच्ची को गलत भेज दिया है। उसने आस पड़ोस में यह बात बताई तो आनन फानन मे शोर मचने पर बच्ची की तलाश शुरु हो गई। पुलिस को भी सूचना दी गई । शहर इंचार्ज अजीत तोमर घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस ने छान बीन शुरु कर दी। महिला बच्ची को नगर के अनेक गली मुहल्ले घुमाते हुए बच्ची को मौहल्ला शाहचंदन मे छोड़कर भाग गई और बच्ची के कानो से सोने की बालियां निकालकर ले गई। मामले में पुलिस गहनता से जाच पड़ताल कर रही है।
