ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, 17 कावड़िये घायल, एक की मौत
बिजनौर
जनपद मुरादाबाद के ग्राम हुसैनपुर से 23 कावड़िये एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। जब वह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिंदूपुर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने कावड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी जिसका एक लाइव विडियो भी सामने आया है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार 17 कावड़िये घायल हो गए । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी कावड़ियों को सीएचसी कोतवाली देहात में भर्ती कराया जहां सीएचसी कोतवाली देहात में इलाज के दौरान एक कावड़िये संतोष चौहान( 60 वर्ष) पुत्र नन्नू सिंह की मौत हो गई। घटना में पांच कावड़िये सुबदेश पुत्र कुंवरपाल, वंश पुत्र अवनीश, विशाल पुत्र राजेश, हिमांशु पुत्र सुरेश शर्मा, केशव कुमार पुत्र विपिन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों को जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के पंचायतनामें की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक चालक सुनील कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी झुमरी तिलैया जनपद कोडरमा झारखंड को ट्रक सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य विधायक कार्यवाही प्रचलित है।
