Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

डिप्लोमा इंजीनियर्स का दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन

डिप्लोमा इंजीनियर्स का दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन
22 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना की दी चेतावनी

बिजनौर

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग उ.प्र. के प्रान्तीय नेतृत्व के आवाह्न पर बिजनौर, कालागढ, नजीबाबाद एवं धामपुर स्थित खण्डों में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स ने आज दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर प्रमुख अभियंता (परियोजना) सिंचाई विभाग उ.प्र. की हठधर्मिता एवं मनमानी के चलते विभिन्न समस्याओं के समाधान को लम्बित रखने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष इंजी. मनोज कुमार ने बताया कि समस्याओं का निराकरण न होने पर 22 अगस्त से प्रमुख अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ.प्र. लखनऊ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ किया जायेगा।

Leave a Comment