दिव्यांगजनों को एक ही छत के नीचे सुविधाए प्रदान की जा रही है : डीएम
किरतपुर
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बिजनौर द्वारा विभागीय योजनाओं से दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने के लिए चिन्हाकन शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल व पुलिस कप्तान अभिषेक झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शुक्रवार की दोपहर डबाकरा हॉल किरतपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला अधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजन यहां आये हुए है। जिन्हें जरूरत के मुताबिक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए यह शिविर लगाया गया है। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों से आवेदन लेकर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया है।जिसका दिव्यांगजन प्रमाण पत्र नहीं है। वह भी यहां पर बनाए जा रहे हैं और जिन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। उनका भी रजिस्ट्रेशन यहां पर कराया गया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को एक ही छत के नीचे उन्हें सुविधाएं प्रदान कराई जा रही हैं। जितने लोग चिन्हित किए जाएंगे। उनको अगले महीन लगने वाले वितरण शिविर में पात्र लोगों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में खंड विकास अधिकारी व एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैटरी रिक्शा के लिए 17, बैसाखी के लिए 6, ट्राई साइकिल के लिए 5, व्हीलचेयर के लिए 2, दिव्यांगजन पेंशन के लिए 6, कान की मशीन के लिए 2 नजर के चश्मे के 3, कुल 41 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अजय कुमार गोविंद दास, खंड विकास अधिकारी ओमवीर सिंह, एडिओ समाज कल्याण हेमंत कुमार, एडीयो पंचायत बाबू राम, सहायक एडीओ दिगेन्द्र सिंह एडीओ सुमित आई एस बी एडीओ राजीव कुमार आदि समस्त पंचायत सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड विकास अधिकारी ओमवीर सिंह , एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार एडीओ पंचायत बाबूराम आदि का सहयोग रहा ।
