Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

नगदी और लाखों के जेवरात लेकर बाइक सवार फरार

स्योहारा में नई नवेली दुल्हन से दिनदहाड़े लूट

नगदी और लाखों के जेवरात लेकर बाइक सवार फरार

बिजनौर

बिजनौर के स्योहारा मे दिन दहाड़े बाइक सवार तीन लोगो ने मेट्रो ई रिक्शा सवार परिवार के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गये । दिन दहाड़े हुई इस घटना से पुलिस विभाग मे हड़कप मच गया। लड़की से पर्स छीनने की सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी और सीओ धामपुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जनाकारी ली।
बताया जा रहा है कि सहसपुर निवासी रईस अपनी लड़की हसीन जहाँ को ई रिक्शा मेट्रो से उसकी ससुराल ताजपुर से लेकर आ रहे थे । इस दौरान जैसे ही वह स्योहारा के नूरपुर रोड पर मंगल खेड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी तीन बाइको पर सवार तीन लोग ई रिक्शा मेट्रो के करीब आए और पीछे से हसीन जहाँ का पर्स छीन कर फरार हो गए। जिसके बाद दिन दहाड़े पर्स छीनने की खबर पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया । पुलिस दौड़ कर मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की । उधर खबर मिलते ही एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ धामपुर सर्वम सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि उसके पर्स मे 25 हजार रूपए नगद व कुछ कीमती समान था जो बाइक सवार लोग उससे छीन कर ले गए। वही इस मामले मे सीओ धामपुर सर्वम सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। साथ ही साथ घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जायगा।

Leave a Comment