जिलाधिकारी ने नंदगाँव एवं तिपरजोत में खो नदी पर कराये गए बाढ सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किया
बाढ सुरक्षात्मक कार्य पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया
बिजनौर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर के अधिकारियों के साथ शेरकोट के निकट नंदगाँव, नयागाँव, नाथाडोई एवं तिपरजोत में खो नदी की बाढ से बचाव हेतु अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर के द्वारा कराये गए कार्य का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग धामपुर द्वारा आधा दर्जन गाँवों की खो नदी से बाढ से सुरक्षा हेतु इस वर्ष नंदगाँव के समीप 300 मीटर लम्बाई, 9 मीटर चौड़ाई एवं 1 मीटर गहराई की बोल्डर पिचिंग एवं ऐप्रन लगाई गई है । ऐप्रन को वायर क्रेट में लगाया गया है । विगत वर्ष भी 300 मीटर लम्बाई में ऐप्रन एवं पिचिंग लगाई गई थी । कुल लम्बाई 600 मीटर में बोल्डर ऐप्रन लगाने से गांव पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। 10 जुलाई को सिंचाई राज्य मंत्री दिनेश खटीक द्वारा भी इस स्थल का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया गया था । तिपरजोत में सिंचाई विभाग द्वारा विगत दो वर्ष पूर्व परक्यूपाइन स्टड बनाये गये हैं , जिनमें झाड झांकर भरा गया है । जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी वार्ता की । ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं सिंचाई विभाग का धन्यवाद देते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है । इस मौके पर अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर के सहायक अभियंता नवरत्न सिंह , धनंजय कुमार , उप जिलाधिकारी धामपुर रितु रानी, बीडीओ धामपुर त्रिलोकचन्द , जूनियर इंजीनियर राकेश भारद्वाज, चन्द्रकुश चौहान, नवीन शर्मा, गौरव कुमार, प्रधानपति पवन कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश कुमार, जाॅनीकुमार, नितिन चौहान, रिंकू कुमार, वेदप्रकाश शर्मा आदि अधिकारी एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे।
