हीमपुर दीपा में नहर में तैरती मिली लाश
थाना प्रभारी ने कड़ी मेहनत कर स्थानीय लोगों की मदद से निकलवाई लाश
बिजनौर
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में लाश मिलने से थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से नहर में तैरती लाश को निकलने के प्रयास में जुट गई । उधर सीओ चांदपुर भी बिना देरी के घटनास्थल पर पहुंच गए और हालातो का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ा वाजिदपुर के निकट बहने वाले बकैना रजबहा के त्रिवेणी फाल में ग्रामीण किसान को एक युवक की लाश तैरती दिखाई दी । जिसकी सूचना किसान ने हीमपुर दीपा पुलिस को दी । सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तैरती लाश को नहर से लाश निकालने में जुट गई । उधर सूचना पाकर चांदपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। लाश को देखने से प्रतीत होता है कि लाश को जलाने का प्रयास किया गया है । हाथ पर जले के निशान और कंधो पर पड़े फल्के इस बात की गवाही दे रहे है । हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस लाश को नहर से निकलने में जुटी थी ।
