47181 निराश्रित महिलाओ को मिली पेंशन : सीडीओ
आधार सीडिंग न होने से 4774 लाभार्थियों की पेंशन रुकी
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने सर्व साधारण को करते हुए बताया है कि पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) के लाभार्थियों की पेंशन का भुगतान वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही से समस्त पात्र लाभार्थियों को आधार बेस के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है, जिसमें 47181 लाभार्थियों को प्रथम तिमाही में पेंशन का भुगतान किया जा चुका है, तथा 4774 लाभार्थियों के बैंक खाते NPCI (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से मैपिंग न होने के कारण पी०एफ०एम०एस० द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। जिन लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान नही हुआ है, वे सभी लाभार्थी अपने बैंक से सम्पर्क कर अपने बैंक खाते को आधार सीडिंग एवं NPCI (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से मैपिंग कराते हुए खाते को DBT Enable (सक्रिय) करा लें अन्यथा उनकी पेंशन की धनराशि खाते में हस्तांतरित नहीं हो पायेगी।
