जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज जनपद के नवोंनमेषी कृषकों एवं उद्यमियों के फॉर्म व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सर्वप्रथम ग्रीन सायल एनर्जी, पैदा, बिजनौर का निरीक्षण किया गया, जिसमें भूसे एवं वेस्ट से बायपेलेट बनाये जा रहे है, जिनका प्रयोग ग्रीन एनर्जी के रूप में किया जाता है साथ ही मै0 एमरूम एग्रो फार्म, सुनगढ़, नूरपुर, बिजनौर, जिसमें प्रतिदिन 3 कुं0 मशरूम का उत्पादन किया जाता है जिसको शाहजहांपुर, मुरादाबाद,बरेली आदि जगह सप्लाई किया जाता है। तत्पश्चात मैo उमरी ऑर्गेनिक फार्म, उमरी, बिजनौर का निरीक्षण किया गया, जहां ऑर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है साथ ही मै0 सत्यम ऑर्गेनिक फॉर्म, सीकरी बुजुर्ग का भी निरीक्षण किया गया, ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों का आउटलेट तैयार किया गया है, जिसमें समस्त प्रकार के ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ एवं अन्य सामग्रीय एक ही स्थान से कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही है।
भ्रमण के दौरान साथ में उप निदेशक कृषि गिरीश चंद,
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत आदि उपस्थित रहे।
