Udayprabhat
उत्तर प्रदेश

UP: संघ स्थापना दिवस के मौके पर स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

विजय दशमी और संघ के 99 वे स्थापना दिवस के मौके पर स्वंय सेवको ने नगर में पथ संचलन निकाला। इससे पूर्व संघ कार्यकर्ता गढ़ी मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए जहाँ जिला संघ संचालक अनिल ग्रोवर ने अपने बौद्धिक के माध्यम संघ की स्थापना के उद्देश्यों एवं अन्य जानकारी के बारे विस्तार से बताया।

रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे जगनमोहन के नेतृत्व में पथ संचलन घोष के साथ शुरू हुआ। पथ संचलन में स्वंय सेवक पूर्ण गणवेश में पंक्तिबद्ध होकर अनुशासन में चल रहे थे। जगह जगह पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। जगह जगह देश भक्ति के उद्घोष से वातावरण देश भक्तिमय हो गया।लोगो मे उत्साह का संचार देखा गया। नगरपालिका द्वारा उच्चतम स्वच्छता व्यवस्था की गयी व सडकों के दोनों और चूना डलवाया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एस डी एम धामपुर रितु रानी व अफजलगढ़ सी ओ अंजनी कुमार व थाना अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

पथ संचलन के दौरान पुष्पों से सजी-संवरी जीप में जिला धामपुर संघ खण्ड संचालक अनिल ग्रोवर और सह खंड संचालक घासी राम रहे। मोहल्ला फतेहनगर स्थित गढी मन्दिर से आरंभ होकर चौधिरियान वीरथला काजियान शेखान समनासराय खुराडा नौधना से वापस गढी मन्दिर पर आकर समापन हुआ।समापन समारोह के बाद सभी स्वयं सेवकों को जलपान कराया गया। घासी राम, कमलवीर, योगेन्द्र, अनिल, शैलेन्द्र साथ रहे वही पथ संचलन का नेतृत्व जगनमोहन द्वारा किया गया।

Leave a Comment