Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीति

उत्तर प्रदेश के आसपा पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर को गोली मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर को गोली मारने की धमकी दी गई है इससे पहले मेरठ में भी इनको धमकी मिली थी और उन्हें हाल ही में वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। सारे मामले की शिकायत लेकर आसपा जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह शाहिद के कार्यकर्ता एसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंचे । जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जो पार्टी तक भी पहुंचा है उस ऑडियो में एक युवक चंद्रशेखर को गोली मारने की बात कह रहा है धमकी देने वाला कौन है कहां का है यह साफ पता नहीं चल रहा लेकिन उसका मोबाइल नंबर पकड़ में आ रहा है मामले में एसपी डॉक्टर विपिन तारा को ऑडियो सहित शिकायत पत्र दिया जा रहा है इससे पहले भी तकरीबन 8 महीने पहले चंद्रशेखर पर हमला हो चुका है जिसमें उन पर गोली चलाई गई थी जो उनको छूते हुए निकल गई थी घटनास्थल पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था इसके अलावा कुछ दिन पहले ही मेरठ के किसी व्यक्ति ने चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद चंद्रशेखर को पिछले सप्ताह ही वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है

Leave a Comment