दिल्ली में स्कूल और अस्पतालों में बम की धमकी के बाद अब चंडीगढ़ के सेक्टर 31 के अस्पताल व मेडिकल कॉलेज मैंटल हेल्थ इस्टीट्यूट को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आसपास के इलाकों को खाली करवाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई।
