Udayprabhat
क्राइम

उत्तराखंड में अपराधियों के हौंसले बुलंद, जेल से ही मांग रहे रंगदारी

देहरादून| प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चले हैं कि वे जेल से बैठ के ही लोगों से रंगदारी वसूल करने लगे हैं. ऐसे ही एक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने बदमाशों पर शिकंजा कसा है. हरिद्वार जिला कारागार से गैंगेस्टर इंतजार पहलवान उर्फ भूरा ने दिल्ली में सर्राफा कारोबार करने वाले गुरुग्राम के सर्राफा कारोबारी की पत्नी से रंगदारी में सोने की चेन की मांग की. दरअसल सर्राफा कारोबारी धोखाधड़ी के मामले में उसी जेल में बंद है.

भूरा पहलवान

 

 

 

 

 

 

भूरा ने कारोबारी की पत्नी को व्हाट्सऐप कॉल कर सोने की चेन की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर कारोबारी वैभव को जान से मारने की धमकी दी. सूचना के आधार पर एसटीएफ काफी समय से भूरा पहलवान और जेल के बाहर उसके नेटवर्क पर निगरानी रखे हुए था. एसटीएफ उत्तराखंड व हरिद्वार पुलिस की सयुंक्त टीम ने कैदी की पत्नी से सोने की चेन लेने पहुंचे दो आरोपितों को धर लिया. इसके बाद जिला कारागार में छापेमारी करते हुए दो मोबाइल, दो सिम व चार्जर बरामद किए. जेल महानिरीक्षक एपी अंशुमान ने इस सिलसिले में दो वार्डन को निलंबित कर मामले पर जांच बैठा दी है. वहीं, आरोपित गैंगेस्टर इंतजार को टिहरी जेल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. मामले पर डीजीपी उत्तराखंड ने दोषी अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं.

घटना के बाद जिला कारागार के कुछ और कैदियों और बंदी रक्षकों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है. जेल महानिरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच जेल अधीक्षक स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। जांच में जिन कैदियों या कर्मचारियों के नाम सामने आएंगे, उन पर आपराधिक षडय़ंत्र का आरोपित मानकर कार्रवाई की जाएगी. आइजी ने बताया कि जल्द ही कुछ अन्य कैदियों को भी प्रदेश की दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को शिकायत मिली कि जनपद हरिद्वार के थाना ज्वालापुर हरिद्वार मे पंजीकृत मु0अ0स0 -76/2020 के सम्बन्ध मे रोशनाबाद जेल मे वैभव बंसल दिनांक 24/12/2020 से बन्द है जिसको जेल में बन्द किसी खूंखार अपराधी द्ववारा प्रताड़ित कर उसकी पत्नी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से डरा धमकाकर तथा वैभव बंसल की सलामती के लिए सोने की चैन फिरौती के रुप मे माँगी गई है.
इस सूचना पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर एस0टी0एफ0 द्वारा गोपनीय जांच की गई जिसमे इंतेज़ार पहलवान और नावेद आलम जो रोशनाबाद जेल में निरुद्ध है द्वारा जेल से फ़ोन का प्रयोग किया जा रहा है का पता चला. दिनांक 10/01/2021 को इतंजार पहलवान तथा नावेद आलम द्वारा बताये गए स्थान पर सोने की चैन(कीमत करीब 1.5 लाख) लेकर जाने हेतु वैभव की पत्नी को विश्वास मे लेकर बताए गए स्थान पर सोने की चैन लेकर जाने को कहा गया ।वहां पर साहिल अली जो कि बाईक माकेनिक है और नावेद आलम का दोस्त है जिसे एस0टी0एफ व हरिद्वार पुलिस ने मौके पर वैभव बंसल की पत्नी से chain लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके तुरंत बाद ही नावेद आलम ने परवेज आलम को साहिल से चैन लेने भेजा था, परवेज आलम जो कि नावेद आलम का भाई है इसे भी एस0टी0एफ0 व हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया.

जेल से इस प्रकार गतिविधिया संचालित होने की पुख्ता सूचना पर पुलिस महानिदेशक के आदेश के क्रम में एस0टी0एफ तथा हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया तथा रोशनाबाद जेल मे रेड डाल कर चेंकिग की गई थी. जेल से 2 मोबाईल फोन , 2 सिम कार्ड , 1 मोबाईल चार्जर बरामद किया गया है.

 

Leave a Comment