Udayprabhat
क्राइम

तालाब में शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बिजनौर| शेरकोट नगर के एन एच 74(Nh 74) के निकट मोहल्ला फतेहनगर स्थित तालाब मे आज सुबह आसपास के लोगो ने एक व्यक्ति का शव तैरता देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष अनुज तोमर ने पुलिस एवं लोगो की मदद से शव को बहार निकाला ओर आसपास के लोगो से उसकी पहचान कराने पर  मृतक कि शिनाख्त नगर के मोहल्ला निकम्माशाह निवासी रमेश उर्फ़ रानी पुत्र नथुआ के रुप मे हुई। जिस पर पुलिस ने व्यक्ति के परिजनो को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ सुनिता दहिया ने जायज़ा लेते हुए पुलिस को दिशा निर्देश दिये। थाना अध्यक्ष अनुज तोमर ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्यवाही की जायेगी

Leave a Comment