Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइम

शरारती तत्वों ने की भगवान गणेश की मूर्ति खंडित, गांववालों में पुलिस प्रति भारी नाराजगी

बिजनौर| तहसील नगीना के गांव भोगली में गन्ना सेंटर ग्राउंड के कमरे में एक भगवान गणेश (Lord Ganesh) की मूर्ति रखी हुई है जिसको शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया. मूर्ति खंडित होने की सूचना पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. कमाल बात ये है कि इस मंदिर के आसपास दो सिपाहियों की ड्यूटी रात के समय रहती है . वावजूद इसके भी मूर्ति खण्डन का मामला कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हुए है .

उत्तराखंड में हॉरर किलिंग :अलग समुदायों के युवक-युवती की हत्या से सनसनी, मौके पर भारी पुलिस बल | UdayPrabhat

बता दें कि गन्ना सेंटर के पास कुछ वर्ष पहले एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया था. हमले के पश्चात दो कॉन्स्टेबल की ड्यूटी भोगली में लगाई गई थी . तभी से दो पुलिस वालो की ड्यूटी भोगली में रात के समय रहती है. लेकिन पुलिस (Police) की ड्यूटी के बाद भी शरारती तत्वों ने भगवान गणेश (Lord Ganesh) की प्रतिमा खंडित कर दी और वहां पर ड्यूटी (Duty) कर रहे दोनो पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी, जो नगीना में कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाए हुए है.

रुड़की के पुलिस विभाग में फिल्मी स्टोरी, 27 साल पुराना इनामी गिरफ्तार | UdayPrabhat

Leave a Comment