Udayprabhat
क्राइम

एसटीएफ ने फर्जी नौकरी दिलाने वाले शातिर गिरोह का एक और सदस्य किया गिरफ्तार

देहरादून| STF और साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन (Cyber Crime Police Station) उत्तराखण्ड ने संयुक्त कार्यवाही में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर फ्रॉड (Fraud) करने वाले गिरोह के एक सदस्य को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था. इसी गिरोह के एक और सदस्य को STF ने पीजीआई लखनऊ (PGI Lucknow) से गिरफ्तार किया है.

अभी तक की पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि कई युवाओं को ये गिरोह कुल मिलाकर करोड़ों का चूना लगा चुके हैं. 

 पिछले मामले में शिकायत के आधार पर आरोपी (Accused) पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में मु0अ0सं 03/21, 04/21, 05/21 व 06/21 पंजीकृत किया गया था. पुलिस के अनुसार इसी क्रम में  देहरादून (Dehradun) निवासी एक युवक के साथ इसी प्रकार की घटना घटित हुयी थी जिसमें शिकायतकर्ता की पहचान उनके मित्र द्वारा अपने भाई एवं उसके दोस्त से करवायी जिनके द्वारा शिकायतकर्ता को फूड कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया (Food corporation of India) विभाग में 10 लाख रुपये में नौकरी दिलाने की बात कही गयी जिस पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा अपने परिचितो एवं रिश्तेदारो से धनराशि की व्यवस्था कर फोन पे एप व चैको व कुछ नगद के माध्यम से 10 लाख रुपये अभियुक्तगणो के बैंक खातो में डाली. आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता को विश्वास में लेने हेतु पुलिस वेरिफिकेशन (Police verification) भी करवाया जिससे पीड़ित बेरोजगारो को विश्वास हो जाये की उनकी नौकरी वास्तव मे लग गयी है, इसके उपरान्त फ़ूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया का आई.कार्ड. व ज्वानिंग लैटर (Joining Letter) भी दिया गया.

http://udayprabhat.co.in/cyber-criminal-active-in-dehradun-targeting-jobless-youth-duping-them-of-lakhs/

कुछ समय बाद जब पीड़ित ने आरोपियों को फोन किया तो किसा ने फोन नहीं उठाया जिसके बाद छानबीन में पता लगा कि नौकरी दिलवाने के नाम पर पीड़ित से फ्रॉड किया गया था.

रुड़की के पुलिस विभाग में फिल्मी स्टोरी, 27 साल पुराना इनामी गिरफ्तार

पहले अभियुक्त विकास चन्द्रा निवासी पौड़ी को एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था. अभियुक्त विकास चन्द्र की गिरफ्तारी के बाद साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोगों में वांछित अभियुक्त कपिल सैनी अपने सभी पूर्व के ठिकानों को छोडकर फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश के जनपद लखनउ से गिरफ्तार किया गया है.

पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए पहले पति ने किए अप्राकृृतिक कुकर्म, फिर जेठ ने किया रेप

 

Leave a Comment