Udayprabhat
क्राइम

वार्ड मैंबर की भैंस ले उड़े चोर, ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर जताया रोष

  • ऋषिकेष भल्ला फार्म में चोर वार्ड मेंबर की भैंस खोल ले गए

  • इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग नाराज

ऋषिकेष| भल्ला फार्म 20 में  अज्ञात चोर वार्ड मेंबर((Ward Member) के घर से भैंस व कटिया खोल कर ले गए. इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने श्यामपुर चौकी(Shyampur Chowki) पहुंच आक्रोश व्यक्त किया. चोर भल्ला फार्म 20 में पंचायत सदस्य सोनू के घर से  रात्रि चोर उनके गौशाला में बंधी भैंस व कटिया खोल कर ले गए. 

चोरों ने पहले मकान के चारों तरफ लगी तार को काटा फिर गौशाला में घुसे. चोरों ने सड़क पर वाहन खड़ा कर रखा था. भैंस को जब चोर ले जा रहे थे ये सारी वारदात सीसीटीवी(CCTV) कैमरे में कैद होती रही. बुधवार सुबह इस मामले को लेकर ग्रामीण श्यामपुर चौकी पहुंचे. ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ रही है. चोरों को पकड़ने की मांग की. पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चोरों के हौसले बुलंद हो रखे हैं. बाद में पुलिस मामले की जांच करने को लेकर भल्ला फार्म पहुंची.

http://udayprabhat.co.in/four-armed-men-shot-one-dead-in-bijnaur-and-if-we-did-not-kill-him-he-would-have-killed-us/

http://udayprabhat.co.in/education-jobs-central-railway-recruitment-cell-opened-vacancy-for-2500-post-know-how-to-apply/

Leave a Comment