देहरादून| सहसपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान में पुलिस टीम को कल रात गुप्त सूचना मिली कि खुशहालपुर में धोबी मौहल्ले में कुछ लोग एक घर में गाय काट रहे हैं. इस पर फोर्स के साथ पुलिस खुशहालपुर में पहुँचे. मुखबिर के बताए घर पर पहुंचने पर पुलिस को वहां चार लोग दिखे जो गाय काट रहे थे. पुलिस की धरपकड़ में दो लोग वहां से भागने में कामयाब रहे जबकि 2 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने गाय काटने की बात स्वीकार की. पुलिस ने मौके से दो खुंखरी और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की.
कार्रवाई के बाद गोवंश को दफना दिया गया. दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद रात को ही अन्य दो आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी करने रे लिए टीम रवाना कर दी गई हैं. आरोपियों पर थाना सहसपुर में मु0अ0सं0 0008/2021 धारा 3/5/11 उ0गौ0सं0अधि0 बनाम इल्ताफ आदि, मु0अ0सं0 0009/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम इल्ताफ तथा मु0अ0सं0 0010/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम कुर्बान पंजीकृत किया गया है.
