संदीप कुमार
हरिद्वार| फिल्मों में कुंभ में बिछड़े हुए भाई आपने मिलते हुए देखे हैं. यहां रुड़की सिविल लाइन ( Civil Line )कोतवाली पुलिस और सीआईए (CIA) की टीम को 27 साल पुराना ईनामी बदमाश (Wanted Criminal) मिल गया.
रुड़की पुलिस ने 27 साल से लापता इनामी बदमाश गुलाब सिंह को जबलपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 1993 में अपनी जन्म तिथि बदलकर और फर्जी दस्तावेज (Fake Documents) जमा किये थे जिसके बाद आर्मी (Army) के अधिकारियों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 468 में केस दर्ज किया था.
उत्तराखंड में हॉरर किलिंग :अलग समुदायों के युवक-युवती की हत्या से सनसनी, मौके पर भारी पुलिस बल
आरोपी पर न्यायालय ने भी इनाम घोषित किया था. इनामी को पकड़ने के लिए पुलिस और सीआईए की टीम लगातार जगह जगह दबिश दे रही थी.आरोपी गुलाब सिंह टिहरी जिले का रहने वाला है जो देश के अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर रह रहा था.
एसएसपी हरिद्वार (SSP Haridwar) ने फरार आरोपी पर ढाई हजार का इनाम घोषित कर रखा था लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आने से लगातार बच रहा था. दरअसल आरोपी गुलाब सिंह 1993 में अपना गांव छोड़कर नागपुर महाराष्ट्र (Chhota Nagpur, Maharashtra) चला गया इसके बाद अलग-अलग जगहों पर अपने आप को छुपाता था.
Valentine’s Day के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल समेत हिंदु संगठनों ने देहरादून के लिए बनाया रोड-मैप | UdayPrabhat
आरोपी उसके बाद जबलपुर, मध्यप्रदेश (Jabalpur, Madhya Pradesh) चला गया जहां वह अलग-अलग होटलों में नाम बदलकर रहने लगा. पुलिस के मुताबिक इनामी अपराधी जबलपुर में ही एक लड़की से शादी कर वहीं पर रहने लगा और तमाम अपने दस्तावेज और आधार कार्ड बनवा लिया.
आरोपी गुलाब सिंह के परिवार सहित माने गांव थाना रांझी जबलपुर मध्य प्रदेश में होने की पुलिस को सूचना मिली तो सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने जबलपुर मध्य प्रदेश से आरोपी गुलाब सिंह को धर से धरदबोचा.
पुलिस के मुताबिक इनामी 1993 से लगातार फरार चल रहा था गुलाब सिंह को पकड़े जाने के बाद गढ़वाल परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा 5000 का इनाम घोषित कर रखा था.
http://udayprabhat.co.in/uttarakhand-hindi-news-valentines-day-2021-hindu-yuva-vahini-will-perform-marriage-ceremony-for-couples-on-valentine-this-year/
