- दक्षिण राज्य के बाद अब स्पेशल टास्क फोर्स(STF) उत्तराखंड व साइबर पुलिस(Cyber Police) की पश्चिम बंगाल में छापेमारी
- चम्पावत(Champawat) के व्यक्ति से तीस लाख की साइबर हैकिंग(Hacking) और ठगी में मास्टरमाइंड साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार
- पश्चिम बंगाल से बैंक खाते हैक कर लाखो की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड कोलकाता(Kolkata) से गिरफ्तार
देहरादून| साइबर क्रिमिनल्स पर उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस तेजी से नकेल कस रही है. कार्रवाई का दायरा सीमित न रखकर उत्तराखंड से बाहर अन्य राज्यों में भी अपराधियों की धर पकड़ जारी है. पिछले दिनों तमिलनाडु से एक अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से साइबर क्राइम के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया गया है.
चंपावत जिले के निवासी के बैंक खाते से 30 लाख रुपये की ठगी के मामले में एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस को अपराध के तार पश्चिम बंगाल तक जुड़े हुए मिले. जिसपर कार्रवाई करने के लिए एक संयुक्त टीम बनाकर बंगाल भेजी गई.जांच के दौरान पता लगा कि जिस अपराधी की तलाश पुलिस कर रही है वह एक पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है.
