Udayprabhat
खेलखेलखेलदुनियादेशराज्य

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक-2024 के बीते 9 दिन मिले जुले रहे

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक-2024 के बीते 9 दिन मिले जुले रहे। निशानेबाजी में देश को तीन मेडल मिल चुके हैं जिसमें से दो मनु भाकर ने दिलाए हैं।

लेकिन कुछ दावेदार मेडल की रेस से बाहर हो गए जिसमें सबसे बड़ा नाम दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का है। सिंधु से इस बार भी पदक की उम्मीद थी लेकिन वह मेडल की हैट्रिक नहीं लगा सकीं। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी मेडल की आस को तोड़ दिया। वहीं, बॉक्सिंग में लवलीना का भी हार के साथ अभियान खत्म हुआ। आज खेलों के महाकुंभ का 10वां दिन है। लक्ष्य सेन बैडमिंटन मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच में विक्टर एक्सेलसन से हार गए थे, लेकिन आज उनके पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है। लक्ष्य का सामना मलेशिया के जी जिया ली से होगा। लक्ष्य के पास आज इतिहास रचने का भी मौका है। अगर वह मेडल जीत जाते हैं, तो वह बैडमिंटन पुरुष में ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। महिलाओं की सेलिंग डिंगी ILCA6 में नेथरा कुमानन 145 नेट अंकों के साथ 8 रेस पूरी करने के बाद वर्तमान में 25वें स्थान पर हैं। उन्होंने रेस 7 में 21वां स्थान हासिल किया, वहीं नेथ्रा रेस 8 में 31वें स्थान पर रहीं। कल दोपहर 3:45 बजे से वह 9वीं और 10वीं रेस में हिस्सा लेंगी।

सेमीफाइनल में लक्ष्‍य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन ने उन्‍हें कड़े मुकाबले में 22-20, 21-14 से हराया। तीरंदाजी में किम वूजिन ने स्वर्ण पदक जीता। वूजिन ने रोमांचक शूट-ऑफ में यूएसए के ब्रैडी एलिसन को हराया। दक्षिण कोरियाई तीरंदाज के लिए यह पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण है।

4 Aug 20245:04:20 PM
Olympics 2024 Day 9 Live: फाइनल में विजयवीर सिद्धू
मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज विजयवीर सिंद्धू का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्‍होंने फाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। दूसरी ओर अनीश का सफर क्वालिफिकेशन में थम गया।
Olympics 2024 Day 9 Live: शूटिंग- 25 मीटर रैपिड फायर पिस्‍टल
क्वालिफिकेशन राउंड में मजबूत प्रदर्शन के बावजूद अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू शीर्ष 6 से बाहर रहने के कारण फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे।
Olympics 2024 Day 9 Live: नोवाक जोकोविच ने जीता सोना
पेरिस ओलंपिक 2024 में नोवाक जोकोविच ने गोल्‍ड मेडल जीता। उन्‍होंने कार्लोस अल्काराज को 7-6, 7-6 से हराया।
Olympics 2024 Day 9 Live: गोल्‍फ अपडेट
शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर का गोल्फ अभियान आज व्यक्तिगत स्ट्रोक खेल का चौथा दौर पूरा होने के बाद समाप्त हो गया। शुभंकर शर्मा 283 के कुल स्कोर के साथ 40वें स्थान पर रहे और गगनजीत भुल्लर 285 के कुल स्कोर के साथ 45वें स्थान पर रहे।

रेसलिंग में भारत की निशा दहिया पर सभी की निगाहें
पेरिस ओलंपिक 2024 के 10वें दिन आज महिला रेसलिंग में भारत की निशा दहिया से पदक की उम्मीद है। महिलाओं की 68 किलो कैटेगरी की फ्री स्टाइल कुश्ती में उनके पास भारत के लिए मेडल पक्का करने का मौका है।

5 Aug 202411:15:18 AM
भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश भावुक हो गए और “श्रीजेश, श्रीजेश” के नारे को सुनते हुए उस पल को जीने की कोशिश कर रहे थे। यह पल Yves-du-Manoir में मौजूद सभी लोगों के लिए यादगार बन गया।

श्रीजेश ने कहा कि मैंने सचिन, सचिन की आवाजें सुनते हुए बड़ा हुआ हूँ और जब आप अपने नाम की आवाजें सुनते हैं, तो वह खास लगता है। यही हॉकी की खूबसूरती है। यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से हैं, अगर आप अच्छा खेल रहे हैं, तो सभी आपका समर्थन करेंगे। कभी-कभी मुझे लगा कि लोग ब्रिटेन, ब्रिटेन कह रहे हैं या मेरे नाम को। फिर मैंने समझा कि यह सिर्फ मेरा नाम था। लेकिन मैं ठहरा और जीता।

5 Aug 202410:47:56 AM
Olympics 2024 Live: जर्मनी के खिलाफ मैच से भारतीय हॉकी टीम को करारा झटका
भारतीय मेंस हॉकी टीम के स्टार प्लेयर अमित रोहिदास (Amit Rohidas Banned) पर एक मैच का बैन लगा है, जिसकी वजह से वह अब सेमीफाइनल मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इंटरनेशनल हॉकी फेडेरेशन (FIH) ने उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंड किया।

5 Aug 202410:22:11 AM
Paris Olympics Live: भारत ने अब तक जीते केवल 3 मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 के 9वें दिन भारत के हाथ कोई मेडल नहीं लगा। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की। 10 खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद हॉकी टीम ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक 2024 में तीन मेडल जीते हैं। अब भारत की नजरें चौथे मेडल पर है।

5 Aug 20249:42:34 AM
Paris Olympics 2024 Day 10 Live: शूटिंग से भारत को मिल सकता है एक और मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 के 10वें दिन भारत के पास शूटिंग में मेडल जीतने का मौका है। शूटिंग मिक्स्ड स्कीट टीम के इवेंट में भारत की ओर अनंतजीत सिंह और माहेश्वरी चौहान उतरने वाले हैंय़ दोनों शूटर्स दोपहर 12.30 बजे से क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेने वाले हैं। अगर इन दोनों ने अच्छा परफॉर्म किया तो भारत की झोली में शूटिंग से एक और मेडल आ सकता है।

Leave a Comment