Udayprabhat
खेलखेलखेलदेश

आईपीएल 2024 का 51वां मैच वानखेड़े स्‍टेडियम पर शुक्रवार को खेला जाएगा

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2024 का 51वां मैच वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। केकेआर का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन गजब का रहा है। वह प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम प्‍लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। मुंबई इंडियंस अपने घर में जीत दर्ज करके प्‍लेऑफ की उम्‍मीद बरकरार रखना चाहेगी।आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। मुंबई को अपने पिछले मैच में लखनऊ के हाथों 4 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी।  केकेआर की टीम विजयी रथ पर सवार है, जिसने अपने पिछले मैच में दिल्‍ली को सात विकेट से पटखनी दी थी।  हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैचों में 3 जीत के साथ आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है।  श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 9 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे स्‍थान पर काबिज है। मुंबई इंडियंस की कोशिश अपने होमग्राउंड पर जीत दर्ज करके प्‍लेऑफ की रेस में बरकरार रहने की होगी।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आंकड़ों पर  दोनों टीमों की कुल 32 बार भिड़ंत हुई है। मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा, जिसने 23 मैच जीते। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 9 मैच जीतने में सफल रही है। मुंबई में दोनों टीमों के बीच कुल 10 मैच खेले गए, जिसमें मेजबान टीम का पलड़ा एकतरफा भारी है। मुंबई इंडियंस ने 9 मैच जीते जबकि केकेआर केवल एक मैच जीतने में कामयाब रहा।
मुंबई की पिच की तो यह बिलकुल सपाट है। यहां बल्‍लेबाजों को खूब रन बनाते हुए देखा जा सकता है। गेंदबाजों के लिए ज्‍यादा मदद मौजूद नहीं है, लेकिन धीमी गति की गेंदें काफी कारगर साबित हो सकती है। यहां मैच हाई स्‍कोरिंग होगा और ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

 

Leave a Comment