Udayprabhat
देशराजनीति

कांग्रेस पार्टी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे न्याय पत्र नाम दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कई बड़े चुनावी वादे किए गए हैं। पार्टी ने महिलाओं, युवाओं से लेकर किसानों तक के लिए 25 गारंटियां जारी की है। इसके साथ ही नौकरियों और आरक्षण को लेकर भी वादा किया गया है।

1.कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र (कांग्रेस मेनिफेस्टो 2024 )में सबसे  बड़ा वादा आरक्षण सीमा को खत्म कर रिजर्वेशन कोटा को बढ़ाने का किया है
2. महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 फ़ीसदी तक आरक्षण और गरीब लड़कियों को सालाना लाख रुपए की मदद देने का वादा भी किया।
3. युवाओं के लिए वादा किया गया है कि स्नातन के बाद उन्हें पहली नौकरी सरकार दिलाएगी वहीं युवाओं को 30 लाख सरकार नौकरी देने का वादा किया गया है
4. पार्टी ने 10 न्याय इसमें हिस्सेदारी न्याय ,युवा न्याय, नारी न्याय ,किसान न्याय, श्रमिक न्याय ,संवैधानिक न्याय ,आर्थिक न्याय ,राज्य न्याय ,रक्षा न्याय ,पर्यावरण न्याय शामिल है
5. न्याय पत्र में कम से कम मजदूरी ₹400 करने का वादा किया गया है
6. कांग्रेस ने किसानों के लिए एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया है
7. स्वास्थ्य को लेकर भी कांग्रेस ने लोगों को 25 लाख रुपए का फ्री स्वास्थ्य बीमा करने की बात कहीं।
8. 1 साल में एससी ,एसटी और ओबीसी के लिए रिजर्व पदों को भरने का वादा भी किया
9. गरीबों को एससीऔर एसटी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों का बड़ा नेटवर्क बनाया जाएगा और इसका विस्तार हर ब्लॉक तक किया जाएगा
10. पार्टी ने जातिगत जनगणना कराने का अपना वादा भी इस घोषणा पत्र में फिर दोहराया है

Leave a Comment