देश में कई तरह के चावल की खेती होती है इन चावलों में एक काला नमक चावल है इसको गैर बासमती चावल माना जाता है विदेश में इसकी बहुत डिमांड है विदेश व्यापार महानिदेशालय ने काला नमक चावल के निर्यात को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है नोटिफिकेशन के अनुसार 1000 टन तक के काला चावल के निर्यात पर लगने वाला शुल्क खत्म कर दिया गया है काला नमक चावल के विदेशी शिपमेंट पर शुल्क 20% लगता है यह शुल्क शूट बुधवार यानी आज से लागू होगी। काला नमक चावल एक गैर बासमती चावल की किस्म है इसलिए सरकार ने इसके निर्यात पर पहले प्रतिबंध लगाया था वर्तमान में यह चावल देश के कुल 6 शिपिंग स्टेशन से निर्यात करने की अनुमति है यह शिपिंग स्टेशन वाराणसी एयर कार्गो, जेएनसीएच (जवाहर नेहरू कस्टम हाउस), महाराष्ट्र; सीएच(कस्टम हाउस) कांडला, गुजरात; एलसीएस(भूमि सीमा शुल्क स्टेशन) नेपालगंज रोड; एलसीएस सोनौली; एवम एलसीएस बरहनी है।
