दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का बड़ा मामला सामने आया है सीबीआई ने केशव पुरम इलाके में छापेमारी की जिसमें दो नवजात शिशुओं और आठ बच्चों को रेस्क्यू किया गया है इस मामले में खरीद-फारोख्त करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के वार्ड बॉयज में कुछ महिलाएं और पुरुष भी शामिल है सीबीआई ने कल शाम दिल्ली एनसीआर में कई जगह पर छापेमारी की और छापेमारी के दौरान दो नवजात शिशु को केशवपुर में रेस्क्यू किया गया। फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है शुरुआती में सीबीआई की छापेमारी से यह नवजात बच्चों की खरीद-फारोख्त का मामला लग रहा है इस मामले में सीबीआई ने एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक पिछले 1 महीने में करीब 10 बच्चे बेचे जा चुके हैं जांच एजेंसी ने बताया है कि कई राज्यों में यह गिरोह फैले हुए हैं कहीं बड़े अस्पताल भी अब सीबीआई की नजर में है जानकारी के मुताबिक 4 से 5 लाख रुपए में बेचे जाते थे यह नवजात बच्चे दिल्ली के कुछ बड़े अस्पतालों से गायब होने की खबर मिल रही थी जिसके बाद सीबीआई ने कई जगह पर नजर रखी और एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है इसके बाद सीबीआई ने हिरासत में लिए हुए लोगों से पूछताछ करने के बाद गायब हो रहे बच्चों के तारों को आपस में जोड़ा और छापेमारी की
