Udayprabhat
देशराजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अजमेर में कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कल एक झूठ का पुलिंदा जारी किया। यह झूठ का पुलिंदा कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणापत्र है।हर पन्ने पर भारत का विभाजन नजर आता है  कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है जो आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।पीएम मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस के पास न तो सिद्धांत और न ही नीतियां बची हैं। घोषणापत्र देखने पर लगता है कि कांग्रेस देश को पिछली शताब्दी में धकेलने की योजना लेकर आई है । हम देश को पिछली सदी में नहीं धकेलने देंगे उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जब देश के नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। 2024 का ये चुनाव ऐसा ही एक अवसर है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां रहती है, वहां विकास नहीं हो सकता। कांग्रेस ने ना कभी गरीब की परवाह की और ना ही कभी वंचितों-शोषितों-युवाओं के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तो परिवारवादी पार्टी और दूसरा उतनी ही भ्रष्टाचारी पार्टी।उन्होंने कहा कि यह झूठ का पुलिंदा कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणापत्र है।

Leave a Comment