जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। अब जल्द ही एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देने वाली हैं जो कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने पंकज त्रिपाठी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। हाल ही में जाह्नवी कपूर से जब एक इंटरव्यू में उस अभिनेता का नाम बताने के लिए कहा गया, जिसके साथ काम करना उनकी विश लिस्ट में था, तो एक्ट्रेस ने इसके जवाब में बताया कि वह पंकज त्रिपाठी थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पंकज त्रिपाठी सर के साथ काम करना चाहती थी।
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर चर्चों में बनी हुई हैं। इस मूवी में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। एक्ट्रेस जमकर फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आ रही हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया।
गुंजन सक्सेना’ में अपने पसंदीदा अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने के समय को याद किया और अपना अनुभव शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि अभिनेता के साथ काम करना उनकी विश लिस्ट में शामिल था। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने मन्नत मांगी थी कि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म को करने के लिए राजी हो जाए और इसके लिए मैंने करीब 10 से 12 दिनों तक नॉन वेज खाना बंद कर दिया था। जाह्नवी और पंकज त्रिपाठी ने साथ में ‘गुंजन सक्सेना’ में काम किया था। यह मूवी साल 2020 में रिलीज हुई थी।
जाह्नवी कपूर से जब एक इंटरव्यू में उस अभिनेता का नाम बताने के लिए कहा गया, जिसके साथ काम करना उनकी विश लिस्ट में था, तो एक्ट्रेस ने इसके जवाब में बताया कि वह पंकज त्रिपाठी थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पंकज त्रिपाठी सर के साथ काम करना चाहती थी। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में दिखाई देने वाली हैं, जो 31 मई को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वह ‘उलझ’ में भी नजर आएंगी।
वह मेरी विश लिस्ट सूची में थे। ‘गुंजन सक्सेना’ के सेट पर मौजूद लोग जानते हैं कि मैं एक पागल लड़की की तरह बिहेव करती थी, क्योंकि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी और आज भी हूं।
