Udayprabhat
खेलखेलखेलदेश

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का अंत भी बेहद निराशाजनक रहा

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का अंत भी बेहद निराशाजनक रहा। जहां मुंबई को लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्‍त मिली वहीं कप्‍तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का निलंबन और साथ ही 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा। दरअसल मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में तीसरी बार धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की जिसका खामियाजा हार्दिक पांड्या को भुगतना पड़ा। मुंबई इंडियंस खेमे की निराशा तब और बढ़ गई जब कप्‍तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने तय समय पर अपने 20 ओवर नहीं डाले।  मुंबई ने आईपीएल की आचार संहिता का उल्‍लंघन किया और धीमी ओवर गति के कारण उसे बुरा परिणाम सहना पड़ा।
मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का अंत भी बेहद निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों आईपीएल 2024 के 67वें मैच में 18 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी। मौजूदा सीजन में मुंबई की यह 10वीं हार रही और वो प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर रही। वानखेड़े स्‍टेडियम पर टीम को इसका दोषी मानते हुए कप्‍तान हार्दिक पांड्या को कड़ी सजा दी गई।

मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग 11 में शामिल सदस्‍यों और इंपैक्‍ट प्‍लेयर पर या तो 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा या फिर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत काटा गया। इनमें से जिसकी भी रकम कम होगी, वो जुर्माने के रूप में प्राप्‍त किया जाएगा। हार्दिक पांड्या मौजूदा आईपीएल में एक मैच का निलंबन झेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महत्‍वपूर्ण मैच नहीं खेल पाए थे। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेला तो पांड्या अगले सीजन में टीम के पहले मैच से बाहर रहेंगे। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन बेहद खराब रहा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व में मुंबई ने 14 मैचों में केवल चार जीत हासिल की जबकि 10 मैचों में उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास में दूसरी बार प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर रही। इससे पहले 2022 में भी मुंबई आखिरी स्‍थान पर रहा था।

Leave a Comment