संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार में शर्मिन सहगल ने आलमजेब का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की है। शर्मिन ने अदिति राव हैदरी की समय की पाबंदी पर कमेंट किया है। उन्होंने अदिति को स्कूल गर्ल बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि सब लेट होते हैं। हीरामंडी’ में शर्मिन सहगल ने आलमजेब की भूमिका निभाई थी, जबकि अदिति राव हैदरी उनकी बहन बिब्बोजान बनी थीं। भंसाली की भांजी ने एक हालिया इंटरव्यू में अदिति के समय की पाबंद होने पर इशारों-इशारों में तंज कसा है, जो फैंस को रास नहीं आया। वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें ‘एक्सप्रेशनलेस’ कहा। एक बार फिर शर्मिन ट्रोलिंग के निशाने पर आ गई हैं। इस बार वह अदिति राव हैदरी को लेकर कमेंट करने पर ट्रोल हो रही हैं।
एक ने कमेंट किया, “मैं बस इसे नहीं देख सकता। वह ढंग से बात भी नहीं कर सकती है।” एक और ने कहा, “उन्हें यह तक नहीं पता कि प्यार से बात कैसे करनी है। शर्मिन सहगल के इस बयान पर अब अदिति राव के फैंस नाराज हो गये हैं और एक बार फिर वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। रेडिट यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “क्या उनके पास कोई पीआर टीम नहीं है।” वीडियो के ऊपर लिखा गया है, “वो बद्तमीज और जलन करने वाली लड़की, जिसे लगता है कि वह मुंहफट है।”
शर्मिन सहगल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में वह अदिति के समय के पाबंद होने पर कमेंट कर रही हैं और उन्हें स्कूल गर्ल बता रही हैं। वीडियो में शर्मिन कहती हैं, “अदिति एक अच्छी स्कूल गर्ल है। प्लीज इस बात को समझिये।”
शर्मिन ने कहा, “टीचर कहेगा कि आपको समय पर अपना होम वर्क जमा करना होगा और अदिति बिल्कुल ऐसा करेगी और वह वर्ड काउंट लिमिट से एक भी शब्द ज्यादा नहीं होगा। इसलिए उनके मुताबिक सब लेट हैं, बस वह टाइम पर हैं।”
