Udayprabhat
देशराजनीति

संजय सिंह का प्रेस के सामने बहुत बड़ा दावा शराब घोटाला भाजपा ने किया

आम आदमी पार्टी के दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह दो दिन पहले ही Delhi Excise policy scam केस में जमानत पर रिया हुए हैं रिहाई के बाद राजनीति में पूरी तरह से संक्रिय हो गए हैं वह लगातार पार्टी की गतिविधियों के साथ जुड़े हुए हैं शुक्रवार सुबह संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहुत बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल है उन्होंने यह भी दावा किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी एक साजिश के तहत हुई है दिल्ली चुनाव घोटाले में जिन लोगों को पकड़ा गया था उन्होंने केजरीवाल का नाम नहीं लिया ED ने उनके बयान को भरोसे लायक नहीं माना और जैसे ही उन्होंने केजरीवाल का नाम लिया तो बयान को मान लिया गया और उन्हीं लोगों के बयान के आधार पर केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया संजय सिंह ने पहला नाम मांगुता रेड्डी का लिया और दूसरा नाम शरद रेड्डी का लिया है संजय सिंह ने यह दावा भी किया कि उन दोनों ने दबाव मेंआकर केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया है उन लोगों ने नौ बयानों में कुछ नहीं बोला जबकि दसवें बयान में उन्होंने केजरीवाल का नाम लिया। संजय सिंह ने यह भी दावा किया की शरद  रेड्डी ने शुरुआती बयान में केजरीवाल का नाम नहीं लिया बाद में केजरीवाल का नाम लिया भाजपा ड्डी शरद  रेड्डी शराब का घोटालेबाज कहती है उन्होंने कहा कि जब 21 मार्च को साबित हो गया कि शराब घोटाला भाजपा  ने किया है तो रातों रात केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया आखरी में संजय सिंह ने कहा केजरीवाल एकदम बेदाग हैं उन्होंने कहा भाजपा का नारा है जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी उतना बड़ा पदाधिकारी। उन्होंने कहा कि वह अन्य मुख्यमंत्री को भी जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं यह देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है और हमें इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासको के खिलाफ लड़ाई लड़ी क्योंकि उसे समय बोलने और रहने की आजादी नहीं थी आजादी के 77 साल बाद अब फिर से वही स्थिति पैदा हो गई है

Leave a Comment